फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   people of jhirauli protested

झिरौली के ग्रामीणों का प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jan 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
people of jhirauli protested
स्थायी रोजगार और अवैध खनन रोकने के लिए बागेश्वर के ग्राम झिरौली में विरोध, प्रदर्शन करते ग्रामीण? - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। झिरौली के ग्रामीणों ने अल्मोड़ा मैग्नेसाइड कंपनी प्रबंधन से स्थानीय लोगों को स्थायी रोजगार देने और उनकी जमीन पर हो रहे अवैध खनन को रोकने की मांग की। इसके लिए उन्होंने शुक्रवार से आंदोलन शुरू कर दिया है। उन्होंने फैक्ट्री के कर्मचारी गायत्री प्रसाद का स्थानांतरण भी रोकने की भी मांग की।
विज्ञापन

क्षेत्र के ग्रामीण शुक्रवार को कंपनी के खदान क्षेत्र में पहुंचे। उन्होंने बताया कि लंबे समय से उनकी मांगों की अनदेखी की जा रही है। कहा कि कंपनी के गरीब कर्मचारी का उत्पीड़न किया जा रहा है। अपनी जमीन बेचकर कंपनी को देने वाले कर्मचारियों को भी नहीं बख्शा जा रहा है। कर्मचारियों को काम पूरा करने के बाद भी अनुपस्थित दिखाया जा रहा है। उन्होंने कर्मचारी गायत्री प्रसाद का स्थानांतरण निरस्त करने को कहा।
विज्ञापन

उन्होंने झिरौली के ग्रामीणों को कंपनी में स्थायी रोजगार देने को कहा। जमीन पर अवैध तरीके से किए जा रहे खनन को रोकने और कंपनी के मजदूरों के साथ अच्छा व्यवहार करने की मांग की। इस दौरान प्रधान पति महेश राम और कर्मचारी गायत्री प्रसाद का परिवार धरने पर बैठा। उन्होंने जल्द मांग पूरी न होने पर उग्र आंदोलन की भी चेतावनी दी। इस मौके पर सुरेंद्र लाल, विजय गढ़िया, विनोद कुमार, कमल किशोर, रविंद्र कुमार, रवि कुमार, हीरा देवी, रमुली देवी, चंपा देवी, आनंदी देवी, पूनम आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed