फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   People of Bageshwar thirsty even in rain

बागेश्वर की जनता बरसात में भी प्यासी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2020 06:42 PM IST
विज्ञापन
People of Bageshwar thirsty even in rain
बागेश्वर। विडंबना ही कही जाएगी कि सरयू और गोमती से घिरे बागेश्वर के लोग बरसात में भी प्यासे हैं। नगर को जरूरत का आधा पानी भी नहीं मिल रहा है। जलधारे, हैंडपंपों पर लोगों की निर्भरता बनी हुई है।
विज्ञापन

करीब 50 हजार आबादी वाले बागेश्वर नगर को रोज 7.28 एमएलडी पानी की आवश्यकता है लेकिन तमाम योजनाओं से केवल 3.60 एमएलडी पानी मिल पा रहा है। पर्याप्त पानी न मिलने से तहसील रोड, मंडलसेरा समेत तमाम इलाकों के लोग बेहद परेशान हैं। इन इलाकों में एक दिन छोड़कर पानी की आपूर्ति की जाती है। तहसील रोड में तो एक दिन छोड़कर रात के 11 बजे पानी आता है।
विज्ञापन

लोग नगर में लगे हैंडपंपों, जल धारों से पानी की आपूर्ति करते हैं। तहसील रोड के हैंडपंप के साथ ही जिला अस्पताल के पास स्थित श्रीधारे में सुबह से रात तक पानी भरने वालों की लाइन लगी रहती है। नगर के आसपास पर्याप्त पानी होने के बाद भी पर्याप्त पानी की व्यवस्था न होने से लोगों में सरकार और जनप्रतिनिधियों के खिलाफ रोष है। जल संस्थान के सहायक अभियंता चंदन सिंह देवड़ी का कहना है कि पानी की कमी के कारण रोस्टर बनाकर पानी वितरण करना पड़ता है। जखेड़ा पेयजल योजना के पुनर्गठन का काम चल रहा है। मंडलसेरा पेयजल योजना का निर्माण हो रहा है। इन योजनाओं से पानी मिलने के बाद पानी की कमी दूर हो जाएगी। इसमे एक साल का समय लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed