{"_id":"59beb0c94f1c1b32688b51a4","slug":"people-hurting-for-the-cylinders-as-soon-as-the-gas-arrives","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैस का वाहन पहुंचते ही सिलेंडर के लिए टूट पड़े लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैस का वाहन पहुंचते ही सिलेंडर के लिए टूट पड़े लोग
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
Updated Sun, 17 Sep 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
नदीगांव में सिलेंडर के लिए उमड़ी भीड़।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्लांट से मांग के अनुरूप सिलेंडर नहीं आने से जिले में रसोई गैस का संकट बना हुआ है। जिला मुख्यालय में सिलेंडर के लिए लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। रविवार को नदीगांव क्षेत्र में सिलेंडर का वाहन पहुंचते ही लोग सिलेंडर के लिए टूट पड़े। जिले में अभी भी करीब 1500 सिलेंडरों का बैकलॉग चल रहा है।
विज्ञापन
रविवार को नदीगांव क्षेत्र में जैसे ही वाहन सिलेंडर लेकर पहुंचा लोग पहले सिलेंडर पाने के लिए टूट पड़े। इससे काफी समय तक कर्मचारियों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बाद में कतार के हिसाब से सिलेंडर बांटे गए। प्लांट से मांग के अनुसार सिलेंडर नहीं आने के कारण गैस की किल्लत बनी हुई है।
विज्ञापन
लोग सिलेंडर के लिए सुबह से ही कतार लगाकर खड़े हो रहे हैं। हालात यह हैं कि जहां भी सिलेंडर का वाहन पहुंच रहा है, लोग उसके पीछे दौड़ रहे हैं। ऐसे में गैस एजेंसी के कर्मचारियों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
गैस एजेंसी के प्रबंधक जीएस बाफिला ने बताया कि पहले की अपेक्षा अब बैकलॉग में काफी कमी आई है। धीरे-धीरे स्थिति सामान्य हो रही है। सभी उपभोक्ताओं को रसोई गैस मिले इसका ध्यान रखा जा रहा है।