फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   People gathered at Garuda Bharti Kausani Training...

Bageshwar News: गरुड़ा भरती कौसानी ट्रेनिंगा पर झूमे लोग...

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 22 Dec 2023 10:41 PM IST
विज्ञापन
People gathered at Garuda Bharti Kausani Training...
गरुड़ (बागेश्वर)। तीन दिनी कत्यूर महोत्सव का शुक्रवार को सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम और पुरस्कार वितरण के साथ समापन हुआ। इससे पहले बृहस्पतिवार रात सांस्कृतिक मंच पर वयोवृद्ध साहित्यकार और लोकगायक गोपाल दत्त भट्ट ने 80 के दशक का प्रसिद्ध गीत गरुड़ा भरती कौसानी ट्रेनिंगा... गाकर वाहवाही लूटी। वहीं, माया उपाध्याय और प्रहलाद मेहरा ने भी महफिल सजाई।
विज्ञापन

शुक्रवार को महोत्सव का समापन पीएमजीएसवाई अनुश्रवण समिति के उपाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट ने किया। उन्होंने महोत्सव को सफल बनाने के लिए सभी का आभार जताया। बताया गया कि भकुनखोला में खेल मैदान में सीएम ने सांस्कृतिक मंच के निर्माण का आश्वासन दिया है। अगले साल सांस्कृतिक मंच में महोत्सव होगा। वहीं, गरुड़ क्षेत्र निवासी कैप्टन अंशुमन जाेशी को सम्मानित किया गया। संचालन चंद्रशेखर बड़सीला, देवेंद्र बिष्ट, रविशंकर बिष्ट, नंदन सिंह अल्मिया आदि ने किया। इधर, काव्य संध्या में मोहन चंद्र जोशी, ओम प्रकाश फुलारा एवं अन्य की कविताएं छाई रहीं।
विज्ञापन

ये रहे मौजूद-
पूर्व विधायक ललित फस्र्वाण, तहसीलदार तितिक्षा जोशी, ब्लॉक प्रमुख हेमा बिष्ट, एसडीएम मोनिका, सीएम के ओएसडी मधुसूधन जोशी, जिला पर्यटन अधिकारी पीके गौतम, घनश्याम जोशी, जिपं. सदस्य जनार्दन लोहुमी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed