फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   People from Bankhola Ward, needing water at the Water Institute office

जल संस्थान कार्यालय में गरजे बनखोला वार्ड के लोग

Sat, 18 Aug 2018 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर। Updated Sat, 18 Aug 2018 11:23 PM IST
विज्ञापन
People from Bankhola Ward, needing water at the Water Institute office
बागेश्वर में पेयजल समस्या के बीच प्राकृतिक स्रोत से पानी भरते लोग। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
बागेश्वर। पेयजल योजना की खराबी के चलते बनखोला वार्ड में पेयजल समस्या गहरा गई हैै। क्षेत्रीय विधायक चंदन राम दास का आवास इसी वार्ड में हैं। इसके बावजूद भी इस वार्ड में पिछले चार दिनों से नलों में पानी की एक बूंद तक नहीं टपकी। इससे लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। नाराज वार्डवासियों ने जल संस्थान के कार्यालय में प्रदर्शन किया। उन्होंने जल्द आपूर्ति सुचारु न होने पर कार्यालय में तालाबंदी की चेतावनी दी। 

 पेयजल समस्या से परेशान वार्डवासी शनिवार को एकजुट होकर जल संस्थान कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने जोरदार नारेबाजी के साथ प्रदर्शन कर नाराजगी जताई। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि पिछले चार दिनों से नलों में पानी की एक बूंद तक नहीं टपकी। लोगों को पेयजल के लिए जूझना पड़ा। लोगों ने प्राकृतिक स्रोतों से पानी भरकर प्यास बुझाई। पानी की किल्लत से रोजाना के घरेलू काम प्रभावित हुए। स्कूली बच्चों व नौकरीपेशा करने वालों को भी पीने के लिए प्राकृतिक स्रोतों से पानी ढोना पड़ा। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि पिछले कुछ समय से पर्याप्त पानी नहीं मिल रहा। दो-तीन दिन बाद आपूर्ति हो रही है। उन्होंने समस्या को लेकर ईई को ज्ञापन भी सौंपा। पेयजल आपूर्ति जल्द सुचारु न होने पर कार्यालय में तालाबंदी करने की चेतावनी भी दी। इस दौरान तारा सिंह, उमेद सिंह, मोहन उपाध्याय, ललित बिष्ट, कृष्णा धामी, बसंती धामी, रमेश धामी, नारायणी देवी आदि थे। इधर, ईई नंदकिशोर ने बताया कि पेयजल योजना की मरम्मत के चलते आपूर्ति बाधित रही। जल्द आपूर्ति सुचारु हो जाएगी।  
विज्ञापन


थुणाई में भी गहराई समस्या 
बागेश्वर। मुख्यालय से सटी ग्राम सभा बिनवाल तिवाड़ी के थुणाई बस्ती में पेयजल समस्या गहरा गई है। बस्ती के 18 परिवारों को स्रोत से पानी ढोना पड़ रहा है। योजना के टैंक और लाइनों के क्षतिग्रस्त होने से यह स्थिति आई है। ग्रामीणों ने विभाग पर पेयजल योजना की सुध न लेने का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को थुणाई के निवासी मुख्यालय पहुंचे और ईई को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने बताया कि बारिश से पेयजल योजना को खासा नुकसान पहुंचा है। भारी बारिश और मलबे से टैंक और लाइनें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। इससे गांव के थुणाई मोहल्ले में पेयजल समस्या गहरा गई है। ग्रामीणों ने बताया कि क्षति की जानकारी देने के बाद भी विभागीय कर्मियों ने अब तक सुध नहीं ली है।  ग्रामीण स्रोतों से पानी ढोकर प्यास बुझा रहे हैं। उन्होंने जल संस्थान के बिल पर भी एजराज जताया। साथ ही बिल के पुनर्निर्धारण की मांग की। इस दौरान मनोज पांडे, मनोज लोहनी, देवीदत्त पांडेय, घनानंद पांडेय, राजेंद्र लोहनी, नीमा नेगी, ज्योति पांडे, संतोष लोहनी आदि थे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed