फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   People face the problems.

Bageshwar News: महिलाओं ने लावारिस जानवरों को लेकर एसडीएम कार्यालय पर किया प्रदर्शन

Wed, 19 Jun 2024 12:23 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Wed, 19 Jun 2024 12:23 AM IST
विज्ञापन
People face the problems.
गरुड़ (बागेश्वर)। लावारिस जानवरों की समस्या से परेशान बैजनाथ की महिलाएं मंगलवार को लावारिस जानवरों को लेकर एडीएम कार्यालय पहुंच गईं। उन्होंने लावारिस जानवरों की समस्या से निजात दिलाने की मांग को लेकर एडीएम कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

एसडीएम कार्यालय पर प्रदर्शन के दौरान बैजनाथ की महिलाओं ने कहा कि लावारिस जानवरों की समस्या को लेकर कई बार संबंधित विभाग के अधिकारियों से मांग की जा चुकी है लेकिन कोई ध्यान नहीं दि जा रहा। इस कारण उन्हें मजबूर होकर यह कदम उठाना पड़ा। महिलाओं ने कहा कि वर्षा नहीं होने से धान की नर्सरी सूख गई है। सूखी धान की नर्सरी को लावारिस जानवर नुकसान पहुंचा रहे हैं। उन्होंने तहसील प्रशासन से लावारिस जानवरों से मुक्ति दिलाने की मांग की। उन्होंने कहा कि लावारिस जानवरों से शीघ्र निजात नहीं मिली तो एसडीएम और तहसीलदार कार्यालय के सामने फिर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। सभा को दीपा गोस्वामी, जानकी गोस्वामी, पुष्पा, दीपा, गुन्नु गोस्वामी, जानकी आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed