{"_id":"6670750f96b09ad480072a9c","slug":"people-face-the-problems-bageshwar-news-c-321-1-shld1012-101092-2024-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: तैलीहाट के ग्रामीणों ने डंपरों को आरबीएम नहीं उठाने दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: तैलीहाट के ग्रामीणों ने डंपरों को आरबीएम नहीं उठाने दिया
Mon, 17 Jun 2024 11:10 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Mon, 17 Jun 2024 11:10 PM IST
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। गोमती में डंपरों के आवागमन से नदी का पानी प्रदूषित होने का आरोप लगा तैलीहाट के ग्रामीणों ने सोमवार को वाहनों को आरबीएम नहीं उठाने दिया। ग्रामीणों के आक्रोश को देख खनन कारोबारियों ने सोमवार को नदी में खनन नहीं किया। ग्रामीणों का कहना है कि गोमती में हो रहे खनन और नदी प्रदूषित होने के संबंध में वे मंगलवार को एसडीएम गरुड़ का घेराव करेंगे।
विज्ञापन