{"_id":"6883ce0dc23f006fde00bc1e","slug":"people-face-the-problems-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-117402-2025-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: तीन मकान क्षतिग्रस्त, तीन सड़कों पर यातायात बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: तीन मकान क्षतिग्रस्त, तीन सड़कों पर यातायात बाधित
Sat, 26 Jul 2025 12:03 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Sat, 26 Jul 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले में मानसूनी बारिश के दौरान नुकसान होने का सिलसिला जारी है। गरुड़ तहसील क्षेत्र में भारी बारिश के कारण तीन आवासीय मकान क्षतिग्रस्त हो गए। कपकोट तहसील क्षेत्र की तीन सड़काें पर मलबा आने से यातायात बाधित रहा।
शुक्रवार सुबह तक कपकोट में 18, बागेश्वर में 17 और गरुड़ में तीन मिमी बारिश हुई। जिला आपदा प्रबंधन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बारिश के दौरान रौल्यांना निवासी महेश गिरि पुत्र बीर गिरि, देवनाई निवासी सुरेश राम पुत्र प्रेम राम और लखनी निवासी शिव शंकर मेहरा पुत्र केसर सिंह मेहरा के आवासीय मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गए। बारिश के दौरान बदियाकोट-बोरबलड़ा, पोलिंग-हरसीला और चेटाबगड़ सड़क पर मलबा आने से यातायात बाधित हो गया। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि शाम तक दो सड़कों को खोल दिया। एक सड़क वर्तमान में बंद है। संवाद