{"_id":"6818fb2657b9126941078aff","slug":"people-face-the-problems-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-115316-2025-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: सरयू घाटी के 12 गांवों में रात भर बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: सरयू घाटी के 12 गांवों में रात भर बिजली गुल
Mon, 05 May 2025 11:23 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Mon, 05 May 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
कपकोट (बागेश्वर)। क्षेत्र में अंधड़ के साथ हुई भारी बारिश के कारण सरयू घाटी के 12 गांवों में रात भर बिजली गुल रही। ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों का कहना है कि हल्की सी बारिश होने पर क्षेत्र में बिजली गुल हो जाती है। इसके बाद भी यूपीसीएल व्यवस्थाओं में सुधार को लेकर कोई प्रभावी कदम नहीं उठा रहा है।
रविवार को क्षेत्र में हुई बारिश से सलिंग, सुडिंग, सुमगढ़, लाहुर, चौड़ा, रिखाड़ी, हरकोट, सूपी, तरसाल, वैछम, झुनी, खलझुनि मिखिला गांव अंधेरे में डूबे रहे। पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य राजू टाकुली का कहना है कि ग्रामीण क्षेत्रों में शादी सहित कई अन्य धार्मिक कार्य चल रहे हैं। बिजली नहीं होने से काफी दिक्कतें हो रही हैं। यूपीसीएल के अभियंता कैलाश उप्रेती का कहना है कि भारी बारिश से भैंसखाली जगह के पास बिजली के तारों में पेड़ टूटने से बिजली गुल रही। जल्द व्यवस्थाओं में सुधार कर लिया जाएगा। इधर कपकोट क्षेत्र में दिन भर बिजली आंखमिचौली करती रही। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। यूपीसीएल के कनिष्ठ अभियंता कैलाश उप्रेती ने बताया कि बारिश के कारण जगह-जगह टहनियां बिजली की लाइन पर गिर गई हैं। इससे सेवा प्रभावित रही।