फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   people face the problems.

Bageshwar News: पेयजल समस्या से निजात दिलाने के लिए प्रदर्शन

Mon, 05 May 2025 11:39 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Mon, 05 May 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
people face the problems.
बागेश्वर। मजियाखेत में पेयजल समस्या से लोग परेशान हैं। इसके बावजूद समस्या के समाधान के लिए कोई प्रयास नहीं किए जा रहे हैं। लोगों ने जल संस्थान के खिलाफ प्रदर्शन कर आक्रोश प्रकट किया। उन्होंने शीघ्र समस्या का समाधान नहीं करने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

सोमवार को मजियाखेत के लोग तहसील कार्यालय में एकत्र हुए। उन्होंने कहा कि लगातार हो रही बारिश के बाद भी जल संस्थान पेयजल की नियमित आपूर्ति नहीं कर रहा है। 10 दिनों से नलों में पानी की बूंद नहीं टपकने से घरों के कामकाज प्रभावित हो रहे हैं। जल संस्थान को समस्या बताने पर वह नई लाइन बिछाने की बात कहकर समस्या को टाल देता है। वह हर रोज बिलौना और हनुमान मंदिर से पेयजल आपूर्ति कर रहे हैं। इसके बाद भी जल संस्थान लोगों की समस्या का समाधान नहीं कर रहा है। उन्होंने शीघ्र पेयजल समस्या से निजात नहीं दिलाने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। इस मौके पर भुवन जोशी, नंदा बल्लभ पांडे, गिरीश जोशी, भगवान सिंह, दीवान सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed