फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   people face the problems.

Bageshwar News: जिला अस्पताल से बाहर जाने वाले रास्ते को बना दिया स्टोर रूम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 02 May 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
people face the problems.
बागेश्वर। जिला अस्पताल बागेश्वर में अव्यवस्थाओं का अंबार कम होने का नाम नहीं ले रहा है। वार्ड से बाहर जाने वाले रास्ते को बंद कर अस्पताल प्रबंधन ने स्टोर रूम बना दिया है। इस कारण रोगियों और तीमारदारों को वार्डों में जाने के लिए लंबा चलना पड़ रहा है।
विज्ञापन

यहां प्रत्येक दिन काफी भीड़-भाड़ देखी जाती है। अस्पताल प्रबंधन के पास अस्पताल में रोगियों की सुविधा के लिए आए सामान को रखने की कोई व्यवस्था नहीं है। अस्पताल प्रबंधन ने भी वार्ड को जाने वाले रास्ते को बंद कर सामान रखा हुआ है। अस्पताल में आए रोगियों और तीमारदारों को वार्ड में पहुंचने के लिए लंबा चलना पड़ रहा है। लंबे समय से लोग सरकार और जिला प्रशासन से जिला अस्पताल में सामान रखने के लिए अतिरिक्त कमरों का निर्माण करने की मांग कर रहे हैं। इसके बाद भी निर्माण को लेकर कोई प्रयास नहीं किए जा रहे हैं। लोगों का कहना है कि ऐसे मुख्य रास्तों को बंद कर स्टोर बनाना गलत है। उन्होंने शीघ्र रास्ते को खाली कराकर सामान हटाने की मांग की है।
विज्ञापन

औषधि भंडार कक्ष के बाहर रखी हैं दवाएं
बागेश्वर। जिला अस्पताल का औषधि भंडार कक्ष छोटा होने के कारण अस्पताल प्रबंधन कक्ष के बाहर दवा और अन्य उपयोगी सामान रखा है। रास्ते में सामान होने से लोगों को आवागमन में दिक्कत हो रही है। लोगों ने शीघ्र रास्ते से सामान को हटाने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल में जगह की कमी के कारण रास्ते में सामान रखा गया है। जगह की व्यवस्था होने पर सामान को शिफ्ट कर दिया जाएगा।
डॉ. बीपी शुक्ला, प्रभारी सीएमएस, जिला अस्पताल बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed