फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   people face the problems.

Bageshwar News: दो-दो नदियां होने के बाद भी बागेश्वर में पेयजल संकट

Sun, 27 Apr 2025 11:41 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Sun, 27 Apr 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
people face the problems.
बागेश्वर। पहाड़ का पानी और पहाड़ की जवानी पहाड़ के काम नहीं आती इस कहावत को चरितार्थ कर रहा है बागेश्वर का पेयजल संकट। यहां दो- दो नदियां होने के बाद भी लोगों की प्यास नहीं बुझ रही है। नगर के अधिकतर वार्डों में एक या दो दिन छोड़कर पेयजल की आपूर्ति की जा रही है। लोगों का कहना है कि पेयजल योजनाओं का उचित रख रखाव नहीं होने से पेयजल का संकट गंभीर हो रहा है। उन्होंने पेयजल संकट से निजात दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

बागेश्वर नगर में लगातार जनसंख्या का दबाव बढ़ता जा रहा है। नगर के ज्वालादेवी वार्ड, बागनाथ वार्ड, नारायण देव वार्ड, बैणी महादेच वार्ड, कठायतबाड़ा वार्ड, ठाकुरद्वारा वार्ड, सैम मंदिर वार्ड, मंडलसेरा उत्तरी, मंडलसेरा दक्षिणी और बिलौना सेरा वार्ड में लोग पेयजल संकट से परेशान हैं। बागेश्वर नगर में 5.93 एमएलडी पानी की आवश्यकता है। इसके सापेक्ष नगर को 3.22 एमएलडी पानी मिल पा रहा है। गर्मी के कारण 2.7 एमएलडी की कर्मी दर्ज की गई है। नलों में एक दिन छोड़कर पानी आने से गृहिणियों के घरों के कामकाज प्रभावित हो रहे हैं। जल संस्थान अधिकतर वार्डों में एक दिन छोड़कर पेयजल की आपूर्ति कर रहा है। गर्मियों के मौसम में लोग प्राकृतिक जल स्रोतों और हैंड पंप से पेयजल की आपूर्ति करने को मजबूर हैं। लंबे समय से लोग जल संस्थान से व्यवस्थाओं में सुधार करने की मांग कर रहे हैं। इसके बाद भी व्यवस्थाओं में सुधर को लेकर कोई प्रयास नहीं किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

लाखों लीटर पानी हो रहा है बर्बाद
बागेश्वर। नगर के कई वार्डों में बिछाई गई पेयजल योजनाओं से हर रोज पानी लीक हो रहा है। इस कारण अगर लोगों के घरों तक पानी नहीं पहुंच रहा है। अगर किसी घर में पानी पहुंच भी रहा है तो प्रेशर कम होने से 15 लीटर की बाल्टी भरने में 10 मिनट से अधिक का समय लग रहा है। लोगों ने जल संस्थान से लीकेज को बंद कर नियमित पेयजल आपूर्ति करने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

एक ओर पेयजल संकट, दूसरी ओर प्रेशर में धुल रही हैं गाड़ियां
बागेश्वर। गर्मियों में लोगों को पेयजल संकट का सामना न करना पड़े इसलिए अधिकतर नगर और शहरों में गाड़ी धुलाई के लिए संचालित प्रेशर को बंद कर दिया जाता है लेकिन बागेश्वर में सभी प्रेशर चल रहे हैं। लोगों ने गर्मियों के मौसम में इन प्रेशरों को बंद करने की मांग की है। संवाद

पंपिंग योजना में भी आई कमी
बागेश्वर। नगर के लिए मंडलसेरा, थापली, अनसरकोट, नदी गांव, बिलौना, मजियाखेत पंपिंग योजना है। गर्मी के कारण इनके जल स्तर में कमी दर्ज की गई है। इस कारण लोगों को आए दिन पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। संवाद
योजना का नाम- क्षमता एमएलडी में - पेयजल आपूर्ति एमएलडी में
आईवेल पेयजल योजना- 1.58 - 1.25
कठायत बाड़ा पेयजल योजना- 1.50 - 1.16
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed