{"_id":"674cb8a22f675425560489a9","slug":"people-face-the-problems-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-111501-2024-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: तीन दिन से खराब है देहरादून की बस, बागेश्वर डिपो सुचारू करा रहा सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: तीन दिन से खराब है देहरादून की बस, बागेश्वर डिपो सुचारू करा रहा सेवा
Mon, 02 Dec 2024 12:57 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Mon, 02 Dec 2024 12:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। बागेश्वर से देहरादून चलने वाली देहरादून डिपो की बस तीन दिन से खराब है। वर्तमान में बागेश्वर डिपो की बस चलाकर सेवा को सुचारू कराया गया है। जिले की लंबे समय से खराब चल रही दो बसों की अब तक मरम्मत नहीं हो सकी है। कलपुर्जों के इंतजार में बसों की मरम्मत में देरी हो रही है।
शुक्रवार को देहरादून जाने वाली बस स्टेशन पर जाकर खराब हो गई थी। सेवा को सुचारू रखने के लिए जिले से दूसरी बस भेजी गई थी। अब भी देहरादून वाली बस की मरम्मत के लिए कलपुर्जों के आने का इंतजार चल रहा है। डिपो की दो बसें इंजन में खराबी आने के कारण लंबे समय से खड़ी हैं। एक बस अल्मोड़ा डिपो की कार्यशाला में है, जबकि दूसरी जिले में ही खड़ी है। रोडवेज के कार्यशाला प्रभारी अनिल सिंह ने बताया कि देहरादून डिपो से बस की मरम्मत के लिए कलपुर्जे आने हैं। इसके बाद बस की यहीं मरम्मत कराई जाएगी। डिपो की बसों के इंजन में खराबी है। कलपुर्जे पहुंचने के बाद ही इनकी भी मरम्मत हो सकेगी। संवाद