फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   People face the problems.

Bageshwar News: कपकोट में चौथे दिन भी नहीं आया पानी

Sun, 17 Nov 2024 11:10 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Sun, 17 Nov 2024 11:10 PM IST
विज्ञापन
People face the problems.
कपकोट (बागेश्वर)। कपकोट में चौथे दिन भी पेयजल आपूर्ति बाधित रही। जल संस्थान के तकनीशियन और यूपीसीएल के कर्मचारी मिलकर भी फॉल्ट को सही नहीं कर सके। नलों से पानी नहीं आने पर लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोग प्राकृतिक स्रोत, हैंडपंप और सरयू नदी से पानी ढोकर लाने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन

छेती से बनी पंपिंग पेयजल योजना से नगर पंचायत और कपकोट गांव में पेयजल आपूर्ति की जाती है। बीते बृहस्पतिवार से पंपिंग योजना में तकनीकी खराबी आने के कारण नगर में पानी की सप्लाई ठप है। जल संस्थान का कहना है कि बिजली लाइन में फॉल्ट आने से दिक्कत हुई है। जबकि यूपीसीएल का कहना है कि जल संस्थान के ट्रांसफार्मर में खराबी आने से दिक्कत है। इस बीच जल संस्थान ने बाजपुर से एक तकनीशियन को बुलाया था, वह भी फॉल्ट ठीक किए बिना लौट गया। यूपीसीएल ने भी खराब केबल बॉक्स को बदला लेकिन समस्या बनी रही। सामाजिक कार्यकर्ता महिमन कपकोटी ने बताया कि विभाग एक-दूसरे पर दोष मढ़ रहे हैं। लोग दिक्कत का सामना कर रहे हैं।
विज्ञापन

जल संस्थान ने बिजली लाइन में खराबी आने की बात कही थी। रविवार को जेई ने मौके पर जाकर लाइन की जांच की। खराबी जल संस्थान के 250केबीए के ट्रांसफार्मर में है। यूपीसीएल की ओर से कोई परेशानी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएस भंडारी, एसडीओ, यूपीसीएल कपकोट
यूपीसीएल बिजली लाइन की खराबी को पहले पकड़ नहीं सका, अब ट्रांसफार्मर खराब होने की जानकारी मिली है। तकनीशियन को ट्रांसफार्मर की मरम्मत के लिए जरूरी कलपुर्जे लाने के लिए भेजा गया है। फिलहाल नगर क्षेत्र में टैंकर से पीने का पानी मुहैया कराया जा रहा है।
सीएस देवड़ी, ईई जल संस्थान, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed