{"_id":"670ebd2db9306b7f1d03abe4","slug":"people-face-the-problems-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-110436-2024-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: अतिथि प्रवक्ता पद पर नियुक्ति की मांग के लिए शुरू किया अनशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: अतिथि प्रवक्ता पद पर नियुक्ति की मांग के लिए शुरू किया अनशन
Wed, 16 Oct 2024 12:36 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Wed, 16 Oct 2024 12:36 AM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। अतिथि प्रवक्ता पद पर नियुक्ति की मांग के लिए प्रशिक्षित बेरोजगार लैला गाेस्वामी ने अनशन शुरू कर दिया है। वह पिछले सप्ताह से सीईओ कार्यालय में धरने पर डटी हैं। उन्होंने मांग पूरी होने पर ही आंदोलन समाप्त करने की चेतावनी दी है। उन्होंने डीएम आशीष भटगांई को भी अपनी समस्या बताई।
अनशन में बैठी गुलेर गांव की लैला गोस्वामी ने डीएम को बताया कि वर्ष 2015 में उन्हें समाजशास्त्र विषय के अतिथि प्रवक्ता के पद पर नियुक्ति मिलनी थी लेकिन गलत दस्तावेज लगाने वाले अभ्यर्थी को नियुक्ति दे दी गई। बाद में दस्तावेजों के आधार पर उस अतिथि प्रवक्ता को हटा दिया गया लेकिन अहर्ता पूरी करने के बावजूद उनको नियुक्ति नहीं दी गई। बीते सितंबर में भी विभाग ने पूर्व में गलत दस्तावेज लगाने के कारण हटाए गए अभ्यर्थी को दोबारा नियुक्ति दे दी। मामला सामने आने के बाद फिर से उसकी नियुक्ति को निरस्त कर दिया गया है लेकिन उन्हें अब भी नियुक्ति नहीं दी जा रही है। डीएम ने उन्हें समस्या के समाधान का आश्वासन दिया है। संवाद