{"_id":"66f306346a61897822067bfb","slug":"people-face-the-problems-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-109922-2024-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: किड़ई-पचार गांव में सात दिन बाद आया पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: किड़ई-पचार गांव में सात दिन बाद आया पानी
Wed, 25 Sep 2024 12:04 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Wed, 25 Sep 2024 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। दुगनाकुरी तहसील के किड़ई और पचार गांव में सात दिन बाद पेयजल आपूर्ति सुचारु हो गई है। खड़िया के डंपिंग जोन में भूस्खलन से गांव की पेयजल योजना क्षतिग्रस्त हो गई थी। ग्रामीण प्राकृतिक स्रोत और हैंडपंप से पीने का पानी जुटा रहे थे।
बीते मंगलवार को भूस्खलन के कारण किड़ई, पचार और महोली गांव की पेयजल योजनाएं टूट गईं थी। महोली में तीसरे दिन पानी आ गया था, लेकिन किड़ई और पचार गांव के लोग पेयजल संकट से जूझ रहे थे। ग्रामीणों ने लगातार विभाग को समस्या बताई। जल संस्थान के ईई सीएस देवड़ी ने बताया कि पाइप लाइन टूटने से मरम्मत के काम में समय लगा। अब सभी गांवों की पेयजल आपूर्ति सुचारू करा दी गई है। संवाद