{"_id":"66f30466138d837a5101e541","slug":"people-face-the-problems-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-109907-2024-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: स्कूल में शिक्षकों की कमी, कॉलेज में पेयजल संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: स्कूल में शिक्षकों की कमी, कॉलेज में पेयजल संकट
Tue, 24 Sep 2024 11:56 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Tue, 24 Sep 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज ऐठाण में शिक्षकों की कमी और डिग्री कॉलेज कपकोट में पेयजल संकट की समस्या को लेकर कांग्रेसियों ने डीएम को ज्ञापन दिया। समस्याओं का जल्द समाधान करवाने की मांग की।
पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी के नेतृत्व में डीएम को दिए ज्ञापन में कार्यकर्ताओं ने तीन प्रमुख समस्याएं रखीं। पूर्व जिपं अध्यक्ष ऐठानी ने बताया कि क्षेत्र के एकमात्र बालिका इंटर कॉलेज मेंं मात्र दो प्रवक्ता तैनात हैं। शिक्षकों के भी अधिकतर पद रिक्त हैं। विद्यालय का पहुंच मार्ग भी भूस्खलन से क्षतिग्रस्त हो गया है। उन्होंने डिग्री कॉलेज में बारिश के दौरान होने वाले पेयजल संकट की समस्या रखी। कहा कि 500 विद्यार्थी और प्राध्यापक, कर्मचारी वाले महाविद्यालय में पेयजल व्यवस्था बनाने के लिए खनन न्यास से ट्यूबवेल लगाने की बात हो रही थी लेकिन अब तक ट्यूबवेल लगा नहीं है। उन्होंने छौना गांव में दो साल से बदहाल शहीद चंद्रशेखर मिश्रा मार्ग की हालत भी सुधारने की मांग की। इस मौके पर राजेंद्र टंगड़िया, सुनील भंडारी, देवेंद्र परिहार, सुरेश खेतवाल, सुंदर मेहरा आदि मौजूद रहे। संवाद