फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   People face the problems.

Bageshwar News: कहीं संकट तो कहीं ऐसे बर्बाद हो रहा पानी

Sun, 22 Sep 2024 11:42 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Sun, 22 Sep 2024 11:42 PM IST
विज्ञापन
People face the problems.
बागेश्वर। दुगनाकुरी तहसील के किड़ई-पचार गांवों में जल संकट बरकरार है। पेयजल योजना क्षतिग्रस्त होने से ग्रामीणों को प्राकृतिक स्रोतों और हैंडपंप से पानी जुटाना पड़ रहा है। वहीं, नगर में गोमती पुल के समीप से गुजर रही पाइप लाइन में रिसाव होने से रोजाना पानी बर्बाद हो रहा है।
विज्ञापन

महोली गांव के समीप डंपिंग जोन में भूस्खलन होने से गांव महोली, किड़ई और पचार गांव की पेयजल लाइन टूट गई थी। महोली गांव में दूसरे दिन पेयजल आपूर्ति सुचारू हो गई थी लेकिन पचार और किड़ई में संकट बना हुआ है। खेतीबाड़ी के काम के बीच ग्रामीणों को पेयजल जुटाने के लिए मशक्कत करनी पड़ रही है। इधर, नगर के गोमती पुल से गुजर रही पाइप लाइन में रिसाव के कारण पानी की बर्बादी हो रही है।
विज्ञापन

जल संस्थान के ईई सीएस देवड़ी ने बताया कि किड़ई, पचार में मरम्मत का काम चल रहा है। जल्द पेयजल आपूर्ति सुचारू करा दी जाएगी। पुल से गुजर रहे पाइप लाइन को भी जल्द दुरुस्त किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed