{"_id":"66e9c1ea6fc861e87805a95f","slug":"people-face-the-problems-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-109731-2024-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: बागेश्वर में बारिश, सड़कों को खोलने के काम में रुकावट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: बागेश्वर में बारिश, सड़कों को खोलने के काम में रुकावट
Tue, 17 Sep 2024 11:22 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Tue, 17 Sep 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले में बारिश का दौर फिर लौट आया है। दोपहर बाद से जिलेभर में बारिश हो रही है। बारिश के कारण बंद सड़कों को खोलने के काम में भी रुकावट आ रही है। वर्तमान में आठ सड़कों पर यातायात बाधित है।
मंगलवार सुबह से ही आसमान में हल्के बादल थे। दोपहर बाद मौसम ने अचानक करवट बदली और बारिश होने लगी। बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया है। सड़कों को खोलने के काम में बारिश बाधा बन रही है। आपदा प्रबंधन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बारिश के दौरान मलबा और भूस्खलन आने से बंद हुई पगना-सक्तेश्वर, पुरकोट-पंद्रहपाली, उडियारकुड़ी-सन, विजयपुर-भाटगाड़-रणकांडे, काफलीकमेड़ा, भयूं-गडेरा, मुनार-गांसी और गुलम-परगड़ सड़क पर यातायात बाधित है। सड़कों को खोलने का काम चल रहा है। संवाद