{"_id":"66d7621f8e671e78210db364","slug":"people-face-the-problems-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-109351-2024-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: सात सड़कें बंद, बारिश से 26 किसानों की फसल बर्बाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: सात सड़कें बंद, बारिश से 26 किसानों की फसल बर्बाद
Wed, 04 Sep 2024 12:53 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Wed, 04 Sep 2024 12:53 AM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले में मानसूनी बारिश का दौर जारी है। बीते दिनों हुई बारिश से रिखाड़ी गांव के किसानों की मेहनत पर पानी फिर गया। भूस्खलन और मलबा आने से बंद सात सड़कों पर यातायात सुचारू नहीं हो सका है।
सोमवार रात को कपकोट विकासखंड में 20, गरुड़ में 11 और बागेश्वर में पांच मिमी बारिश हुई। बारिश के दौरान कपकोट के रिखाड़ी गांव के 26 किसानों की .498 हेक्टेयर जमीन में उगाई गई मडुवा और धान की फसल को नुकसान हुआ है। चनौली गांव के आनंद सिंह सजवाण के आंगन की सुरक्षा दीवार टूट गई है। आपदा प्रबंधन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जिले की पगना-सक्तेश्वर, भानी-हरसिंग्याबगड़, कमेड़ीदेवी-स्यांकोट, उडियारकुड़ी-सन, भयूं-गुलेर, काफलीकमेड़ा और नामतीचेटाबगड़ मार्ग पर यातायात सुचारू नहीं हो सका है। संवाद