{"_id":"6671d77505c7217077021ce4","slug":"people-face-the-problems-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-107360-2024-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: एसएसओ, लाइनमैन ने वेतन के लिए किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: एसएसओ, लाइनमैन ने वेतन के लिए किया प्रदर्शन
Wed, 19 Jun 2024 12:22 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Wed, 19 Jun 2024 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। विद्युत वितरण अनुभाग बनलेख के एसएसओ और लाइनमैन को चार महीने से वेतन नहीं मिला है। कर्मचारियों ने कलक्ट्रेट परिसर में वेतन की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। डीएम को ज्ञापन देकर जल्द समस्या का निदान कराने की मांग की।
डीएम को दिए ज्ञापन में बिजली कर्मियों ने कहा कि ठेकेदारी प्रथा के तहत कार्यरत चार एसएसओ और नौ लाइनमैन लंबे समय से वेतन देने की मांग कर रहे हैं। वेतन की मांग पर 16 मई से आंदोलन भी किया गया था। तब उपखंड अधिकारी ने एक महीने में वेतन दिलाने का आश्वासन देकर आंदोलन समाप्त कर दिया था। एक महीने बाद भी कर्मचारी वेतन की बाट जोह रहे हैं। कर्मचारियों ने बताया कि वेतन को लेकर ठेकेदार से कहने पर वह अनुबंध समाप्त होने की बात करते हुए विभाग से मांग करने को कह रहा है। बताया कि विभाग और ठेकेदार के कारण कर्मचारियों की आर्थिक स्थिति खराब हो रही है। घर का खर्चा चलाना मुश्किल हो गया है। कर्मचारियों ने जल्द मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। इस मौके पर भूपेंद्र कुमार, संतोष पांडेय, खुशाल सिंह, बसंत सिंह दर्शन सिंह, कमल जोशी, मोहन राम आदि मौजूद रहे।