{"_id":"667effb30b17a350c703a5a6","slug":"people-face-the-problems-bageshwar-news-c-231-1-shld1004-107612-2024-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: बिजली के पोल, तार टूटने से विभाग को 7.90 लाख का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: बिजली के पोल, तार टूटने से विभाग को 7.90 लाख का नुकसान
Fri, 28 Jun 2024 11:53 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Fri, 28 Jun 2024 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। मानसून की शुरूआत में ही यूपीसीएल को लाखों का नुकसान हो गया है। गरुड़ और काफलीगैर तहसील क्षेत्र में बिजली के पोल और तार टूटने से विभाग को 7.90 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। विभागीय कर्मचारियों ने सभी क्षतिग्रस्त पोल बदल दिए हैं। हुनेरा गांव को छोड़कर अन्य स्थानों पर बिजली बहाल कर दी गई है।
बारिश और तेज हवा से बीते दिनों गरुड़ के गढ़खेत, पासतोली और हुनेरा में बिजली के सात पोल टूट गए थे और करीब 20 किमी लंबी बिजली लाइन टूट गई थी। काफलीगैर तहसील क्षेत्र के देवलधार और जांठा क्षेत्र में भी मौसम की मार से छह पोल टूट गए थे और कई स्थानों पर तार टूट गए थे। पोल और लाइन टूटने की सूचना के बाद बृहस्पतिवार से विभागीय कर्मचारियों ने मरम्मत का काम शुरू किया जो शुक्रवार को भी जारी रहा।
इधर, एसडीओ आनंद खोलिया ने बताया कि सभी 13 क्षतिग्रस्त पोल बदल दिए गए हैं। अमतौड़ा गांव में भी दो क्षतिग्रस्त पोलों को बदला गया है और एक की मरम्मत कराई गई है। लाइन की मरम्मत का काम चल रह है। हुनेरा गांव को छोड़कर बाकी सभी स्थानों पर बिजली आपूर्ति सुचारू हो गई है। हुनेरा में भी जल्द बिजली बहाल करा दी जाएगी।
विज्ञापन
नगर में जारी रही बिजली की आंखमिचौली
बागेश्वर। जिला मुख्यालय में लगातार बिजली की आंख मिचौली ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। शुक्रवार को भी बिजली के आने-जाने का सिलसिला जारी रहा। तहसील मार्ग में कई घंटे बिजली गुल रहने से व्यापारियों और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
तहसील मार्ग में सुबह करीब साढ़े आठ बजे से बिजली आपूर्ति बाधित थी जो दोपहर बाद सुचारू हो सकी। हालांकि बिजली की आंखमिचौली इसके बाद भी चलती रही। बिजली गुल होने से लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ा। कार्यालयों के कामकाज पर भी असर पड़ा। एसडीओ आनंद खोलिया ने बताया कि तहसील मार्ग के ट्रांसफार्मर में कार्य चल रहा था जिसके चलते कुछ घंटों की कटौती की गई थी। संवाद