{"_id":"680d24b3bdb4e4b83b0cebaa","slug":"people-face-the-problems-bageshwar-news-c-231-1-ha11008-115079-2025-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: बागेश्वर में छात्र-छात्राओं को किताबों का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: बागेश्वर में छात्र-छात्राओं को किताबों का इंतजार
Sat, 26 Apr 2025 11:53 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Sat, 26 Apr 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। नए शिक्षा सत्र को शुरू हुए करीब एक महीना पूरा होने वाला है लेकिन अधिकतर सरकारी स्कूलों में छात्र-छात्राएं पुरानी किताबों से पढ़ाई करने के लिए मजबूर हैं। समय से किताबें उपलब्ध न होने से छात्र-छात्राओं को नई किताबें नहीं मिल सकी हैं।
2,52,020 किताबों के सापेक्ष केवल 35,078 किताबें जिले को प्राप्त हुई हैं। इनमें से 16,295 किताबें स्कूलों को आवंटित कर दी गई हैं। प्राथमिक कक्षाओं के लिए विभाग से 1,15,879 किताबों की मांग की गई थी। इसके सापेक्ष पहली खेप में जिले को 7,753 और दूसरी खेप में 12,367 किताबें प्राप्त हुईं। इनमें से 13,120 किताबें छात्र-छात्राओं को बांट दी गई हैं। तीसरी कक्षा की एक भी विषय की पुस्तक अब तक नहीं पहुंची है। चौथी, पांचवीं कक्षा की चार-चार, छठी कक्षा की सत्रह, सातवीं कक्षा की 11, आठवीं कक्षा की छह विषय की किताबें अब तक नहीं प्राप्त हुईं हैं। माध्यमिक कक्षाओं के लिए विभाग से 1,36,141 किताबों की मांग की गई है।
इसके सापेक्ष पहली खेप में 2,444 और दूसरी खेप में 12,514 किताबें जिले को प्राप्त हुईं। इनमें से 3,175 किताबें छह विद्यालयों को आवंटित की गई हैं। नवीं कक्षा की 14, 10वीं की 15, 11वीं की 27 और 12वीं की 24 विषयों की किताबें अब तक नहीं प्राप्त हो सकी हैं। बीते वर्ष भी समय से किताबें उपलब्ध न हो पाने के कारण जुलाई माह तक किताबें बांटीं गईं थीं।
विज्ञापन
नई किताबें स्कूलों को आवंटित की जा रही हैं। बुक बैंक से मिली किताबों से छात्र-छात्राओं को सुचारू रूप से शिक्षा दी जा रही है।
गजेंद्र सिंह सौन, सीईओ, बागेश्वर