{"_id":"66e9c3dc8b7d4dba58076147","slug":"people-face-the-problems-bageshwar-news-c-231-1-ha11008-109710-2024-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: अवकाश में 158 मरीजों को मिली आपातकालीन कक्ष की सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: अवकाश में 158 मरीजों को मिली आपातकालीन कक्ष की सेवा
Tue, 17 Sep 2024 11:31 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Tue, 17 Sep 2024 11:31 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। जिला अस्पताल में लगातार तीन दिन अवकाश होने के कारण 158 मरीजों ने आपातकालीन कक्ष में जांच कराई। मौसम में आ रहे बदलाव के कारण अधिकतर मरीज अस्पताल में बुखार, जुकाम की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं।
रविवार, सोमवार, मंगलवार को अवकाश होने के कारण जिला अस्पताल की ओपीडी के साथ अन्य प्रकार की जांच सेवाएं बंद रहीं। मरीजों को स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए आपातकालीन कक्ष में ओपीडी का संचालन किया जा रहा है। अवकाश की सूचना न होने पर मंगलवार को जिला अस्पताल में कई मरीज इलाज कराने पहुंचे। मरीजों की लंबी लाइन आपातकालीन कक्ष के सामने देखने के लिए मिली। डॉ. भूपेंद्र घटियाल ने सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक मरीजों की जांच की। उन्होंने बताया कि अस्पताल में अधिकतर मरीज वायरल बुखार, जुकाम, उल्टी, पेट दर्द, दस्त की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं। अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार रविवार को 66, सोमवार को 42 और मंगलवार को 50 मरीज जांच कराने पहुंचे। आपातकालीन कक्ष से मरीजों को प्राथमिक इलाज और आम समस्याओं का इलाज मिल रहा है। अस्पताल की ओपीडी खुलने के बाद ही विशेषज्ञ चिकित्सकों से जांच कर इलाज मिल सकेगा।
प्रभारी सीएमएस डॉ. गिरिजा शंकर जोशी ने बताया कि बुधवार से मरीजों को अस्पताल में ओपीडी, अल्ट्रासाउंड, एक्सरे, पैथोलॉजी लैब के साथ अन्य प्रकार की जांच सेवा की सुविधा सुचारू रूप से मिलेगी। संवाद