{"_id":"6883ccee75fe42bcb9081a76","slug":"people-face-the-problems-bageshwar-news-c-231-1-bgs1001-117393-2025-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: चुनाव ड्यूटी से नहीं लौटे केमू के वाहन, आठ बसों का संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: चुनाव ड्यूटी से नहीं लौटे केमू के वाहन, आठ बसों का संचालन
Fri, 25 Jul 2025 11:59 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Fri, 25 Jul 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले में पंचायत चुनाव का मतदान संपन्न होने के बाद भी केमू की सेवाओं का संचालन नहीं हो पाया है। बसों के कम संख्या में स्टेशन पहुंचने के चलते 24 के सापेक्ष महज आठ बसों का ही संचालन हल्द्वानी से हुआ है। बसों का कम संख्या में संचालन होने से यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
जिले में बृहस्पतिवार देर रात तक पोलिंग पार्टियां मतदान संपन्न कर बीडी पांडेय परिसर लौट गई हैं। अधिकतर पार्टियों के देर रात पहुंचने के चलने ड्यू्टी में लगे वाहन सुबह निर्धारित समय तक बस स्टेशन नहीं पहुंच पाए। बसों के कम संख्या में स्टेशन पहुंचने के चलते हल्द्वानी के लिए संचालित होने वाली सेवाओं का संचालन नहीं हो पाया। कम सेवाओं का संचालन होने से यात्रियों को टैक्सी वाहनों से सफर करना पड़ा। अधिकतर लोग पंचायत चुनाव में मतदान करने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचे हुए थे। बसें नहीं मिलने से उन्हें घंटों इंतजार करना पड़ा। जिले के बस स्टेशन से रोजाना हल्द्वानी के लिए 24 बसों का संचालन होता है। अधिकतर बसें चुनाव ड्यूटी में होने से बीते तीन दिनों से सेवाओं का संचालन कम संख्या में हो रहा है।
चुनाव संपन्न होने के बाद कम संख्या में बसें स्टेशन पहुंचीं। अधिकतर बसों की चंपावत और अल्मोड़ा जिले में दूसरे चरण के मतदान में ड्यूटी लगनी है। फिलहाल शनिवार से स्थिति सामान्य हो जाएगी। -केडी भट्ट, इंचार्ज केमू स्टेशन बागेश्वर