{"_id":"68165eae8aea50ab76090695","slug":"people-face-the-problems-bageshwar-news-c-231-1-bgs1001-115258-2025-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: प्राथमिक शिक्षक संघ ने किया बायोमीट्रिक उपस्थिति का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: प्राथमिक शिक्षक संघ ने किया बायोमीट्रिक उपस्थिति का विरोध
Sat, 03 May 2025 11:51 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Sat, 03 May 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। उत्तरांचल प्राथमिक शिक्षक संघ ने बायोमीट्रिक उपस्थिति का विरोध किया है। उनका कहना है कि बागेश्वर जिले की विषम भौगौलिक परिस्थिति होने के कारण हर जगह इंटरनेट की व्यवस्था नहीं है। अगर जबरन उपस्थिति दर्ज कराने के लिए कहा गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
संघ के जिलाध्यक्ष दीपक रावत, कोषाध्यक्ष चंद्र प्रकाश चंदोला और नवीन चंद्र मिश्रा का कहना है कि स्कूल के प्रधानाध्यापक रोजाना शिक्षकों की उपस्थिति भेजते हैं। इसके बावजूद बायोमीट्रिक उपस्थिति दर्ज कराना गलत है।
कई शिक्षकों के पास स्मार्टफोन नहीं है। जिले की भौगोलिक परिस्थितियों के अनुसार कई स्कूलों में नेटवर्क की सुविधा नहीं है। शिक्षक पूरी मेहनत और लगन से कार्य कर रहे हैं, लेकिन सरकार उनके काम पर संदेह कर रही है। उन्होंने बायोमीट्रिक उपस्थिति के लिए सरकार और विभाग से स्मार्टफोन, सिमकार्ड और एक हजार रुपये मोबाइल भत्ता देने की मांग की है।
विज्ञापन
विरोध पत्र में संघ के भुवन ममगई, इंद्रपाल धपोला, राजेंद्र भैसोड़ा, सुंदर नेगी, कमलेश पांडेय, भारतेंदु पंत, हीरा रौतेेला के हस्ताक्षर हैं। संवाद