{"_id":"68150c4a8c02d00926001544","slug":"people-face-the-problems-bageshwar-news-c-231-1-bgs1001-115238-2025-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: डायट प्रशिक्षकों और कार्मिकों को फरवरी से नहीं मिला वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: डायट प्रशिक्षकों और कार्मिकों को फरवरी से नहीं मिला वेतन
Fri, 02 May 2025 11:47 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Fri, 02 May 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में कार्यरत प्रशिक्षकों और कार्मिकों को फरवरी से वेतन नहीं मिला है। इससे उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने जल्द वेतन का भुगतान करने की मांग की है।
जिले में डायट प्रशिक्षकों और संस्थान में कार्यरत कर्मचारियों को वेतन नहीं मिलने से दैनिक खर्च और बच्चों के स्कूलों की फीस का भुगतान और अन्य बिलों के भुगतान में भी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार पांडेय ने बताया कि प्रदेश के डायटों में मार्च 2025 से वर्तमान तक वेतन के लिए बजट जारी नहीं हुआ है। बजट जारी नहीं होने से कार्यरत कार्मिक परेशान हैं। अप्रैल माह में अधिक खर्च होते हैं। वेतन नहीं मिलने से कर्मियों के कई कार्य प्रभावित हो रहे हैं। संवाद