फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   People face problems in district.

Bageshwar News: कांडा को ब्लाक बनाने की मांग के लिए होगा आंदोलन

Sat, 29 Jun 2024 11:24 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Sat, 29 Jun 2024 11:24 PM IST
विज्ञापन
People face problems in district.
कांडा (बागेश्वर)। कांडा को अलग विकासखंड बनाने की मांग के लिए आंदोलन की रूपरेखा तैयार होने लगी है। क्षेत्रवासियों ने दो अक्तूबर से क्रमिक अनशन पर बैठने का एलान कर दिया है। 97 साल के पूर्व शिक्षक सोहन सिंह रावत और 75 साल के रूप सिंह माजिला ने सबसे पहले अनशन पर बैठने की चेतावनी दी है। आर्य समाज के लोगों ने भी ग्रामीणों के आंदोलन को समर्थन देेने की बात कही है।
विज्ञापन

शनिवार को बाजीरौठ गांव में पृथक विकासखंड स्थापना संघर्ष समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए पूर्व शिक्षक शेर सिंह धपोला ने की। उन्होंने कहा कि कांडा-कमस्यार के विकास की अनदेखी की जा रही है। समिति के अध्यक्ष अधिवक्ता गोविंद भंडारी ने कहा कि समिति गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक करेगी। पूरे क्षेत्र के लोग मिलकर गांधी जयंती से विशाल आंदोलन शुरू करेंगे। बैठक में मौजूद आर्यसमाज के स्वामी आर्यवेश ने भी क्षेत्रवासियों की मांग को जायज ठहराया और आंदोलन को समर्थन देने की बात कही। इस मौके पर समिति के सचिव सुरेश रावत, अशोक भंडारी, आलम सिंह मेहरा, प्रयाग सिंह भंडारी, अर्जुन सिंह बनकोटी, हरीश डसीला, विमला भंडारी, हर्षिता भंडारी, दीया भंडारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed