फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   People face problems for water.

Bageshwar News: कपकोट में तीन दिन से पेयजल संकट, लोगों में रोष

Thu, 20 Apr 2023 11:20 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Thu, 20 Apr 2023 11:20 PM IST
विज्ञापन
People face problems for water.
कपकोट/बागेश्वर। कपकोट नगर पंचायत और ग्रामीण इलाके में पेयजल संकट गहरा गया है। तीन दिन से नलों से पानी की बूंद नहीं टपकी है। लोगों को पीने का पानी जुटाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। आक्रोशित उपभोक्ताओं ने जल संस्थान के सहायक अभियंता को ज्ञापन देकर जल्द पेजयल संकट दूर करने की मांग की।
विज्ञापन

कपकोट ग्राम पंचायत और नगर पंचायत में नगरीय पंपिंग योजना से पीने का पानी मुहैया कराया जाता है। पिछले तीन दिनों से योजना से पेयजल आपूर्ति ठप हो गई है। पानी नहीं मिलने से क्षेत्र के साढ़े तीन हजार से अधिक की आबादी को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोग हैंडपंप और प्राकृतिक स्रोतों से पीने का पानी जुटा रहे हैं। बृहस्पतिवार को एई को दिए ज्ञापन में क्षेत्रवासियों ने कहा कि विभाग बिल तो समय पर भेज देता है, लेकिन समस्या के निदान के लिए तत्परता नहीं दिखाई जाती। कहा कि अगर क्षेत्रवासियों को जल्द पेयजल संकट से निजात नहीं मिली तो उपभोक्ता आंदोलन करने को मजबूर होंगे। इस मौके पर नवीन कपकोटी, महिमन कपकोटी, गजेंद्र कपकोटी, महेश कपकोटी, प्रवीण कपकोटी, विनोद कपकोटी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

फोटो 20 बीजीएस 03 पी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed