फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   people face problems for electricity.

Bageshwar News: दोफाड़ में तार टूटे, नगर में चला आंखमिचौली का खेल

Thu, 20 Apr 2023 11:22 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Thu, 20 Apr 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
people face problems for electricity.
बागेश्वर। मौसम के करवट बदलने का असर बिजली आपूर्ति पर पड़ा है। दुग नाकुरी तहसील के दोफाड़ में तेज हवा चलने से बिजली के तार टूट गए। जिला मुख्यालय में लोगों को बिजली की आंखमिचौली से परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन




बुधवार रात से सुबह तक जिले में तेज गर्जना और हवा के साथ बारिश का दौर चला। तेज हवा चलने से दोफाड़ गांव को जोड़ने वाली बिजली की लाइन के तार टूट गए। तार टूटने से गांव की बिजली गुल हो गई। आपूर्ति ठप होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बृहस्पतिवार को जिला मुख्यालय में सुबह से दोपहर तक कई बार बिजली आती-जाती रही।
विज्ञापन

बिजली की आंखमिचौली लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी। कार्यालयों में कामकाज प्रभावित हुआ तो व्यापारियों को नुकसान उठाना पड़ा। एसडीएम एसएस भंडारी ने बताया कि दोफाड़ गांव की क्षतिग्रस्त बिजली लाइन को दुरुस्त किया जा रहा है। अन्य क्षेत्रों में बारिश से नुकसान की कोई सूचना नहीं है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed