फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   People face problems for doctors.

Bageshwar News: सीएचसी कपकोट में जल्द हो स्त्री रोग विशेषज्ञ की तैनाती

Mon, 25 Dec 2023 11:52 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Mon, 25 Dec 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
People face problems for doctors.
बागेश्वर। महिला पंचायत प्रतिनिधियों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कपकोट में स्त्री रोग विशेषज्ञ की तैनाती करने की मांग तेज कर दी है। महिला जनप्रतिनिधियों ने विधायक सुरेश गढि़या को ज्ञापन देकर शिक्षण केंद्रों में सीसीटीवी कैमरे लगाने समेत अन्य समस्याओं का भी जल्द समाधान करने की मांग की।
विज्ञापन

विधायक गढि़या को दिए ज्ञापन में महिला जनप्रतिनिधियों ने कहा कि विशेषज्ञ चिकित्सक नहीं होने से महिलाओं को जांच और इलाज के लिए जिला अस्पताल जाना पड़ता है। दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्र से आने वालों को अधिक परेशानी होती है। महिला जन प्रतिनिधियों ने जन औषधि केंद्रों में पर्याप्त दवाइयों रखवाने, विद्यालयों में शिक्षकों के रिक्त पदों को भरने, सभी विद्यालयों में सीसीटीवी कैमरे लगवाने, सूपी में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्वीकृत करवाने, भयूं और रैंथल में सिंचाई नहर की मरम्मत, मल्ला और बिचला दानपुर को संचार सुविधा से जोड़ने, उतरौड़ा के लिए जीप मार्ग का निर्माण करवाने की मांग की।
विज्ञापन

इस मौके पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख मनोहर राम, ग्राम प्रधान तारा टाकुली, प्रेमा देवी, विमला देवी, शशि शाही, हेमलता देवी, मुन्नी टाकुली, दुर्गा देवी, किरन देवी, बसंती कपकोटी, तारा दानू, बीना बघरी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed