फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   People face problems.

मंडलसेरा-आरे बाईपास पर गड्ढों से लोगों को परेशानी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Oct 2022 12:01 AM IST
विज्ञापन
People face problems.
बागेश्वर के मंडलसेरा-आरे बायपास में बने गड्ढों में भरा पानी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। एक ओर प्रदेश सरकार सड़कों को गड्ढा मुक्त करने की बात कर रही है वहीं दूसरी ओर जिले की सड़कों की बदहाली जस की तस बनी है। मंडलसेरा-आरे बाईपास में लंबे समय से बने गड्ढे लोगों के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं। इन दिनों गड्ढों में पानी भरा होने से वाहन चालकों और राहगीरों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नगरपालिका क्षेत्र की यातायात व्यवस्था को बेहतर करने के लिए मंडलसेरा से आरे तक बाईपास का निर्माण किया गया है लेकिन सड़क की बदहाली के कारण यह मार्ग लोगों के लिए परेशानी का कारण बनता जा रहा है।
विज्ञापन

भाजपा के जिला कार्यालय और सीएसडी कैंटीन के पास बने गड्ढे के कारण सड़क पानी से लबालब भरी है। दोपहिया वाहन चालकों और राहगीरों को इससे अधिक परेशानी हो रही है। क्षेत्रवासी कई बार सड़क के गड्ढे भरने और पानी की निकासी के लिए नाली का निर्माण कराने की मांग कर रहे हैं। इधर लोनिवि के ईई राजकुमार ने जल्द सड़क को दुरुस्त कराने की बात कही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed