{"_id":"649dc687f0bede3f1c072066","slug":"people-face-problems-bageshwar-news-c-8-1-178463-2023-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: बागेश्वर नगर को पेयजल संकट से निजात मिलने में अभी देर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: बागेश्वर नगर को पेयजल संकट से निजात मिलने में अभी देर
Thu, 29 Jun 2023 11:29 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Thu, 29 Jun 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। 3.7 एमएलडी की मंडलसेरा की निर्माणाधीन पंपिंग पेयजल योजना पानी की समस्या का सामना कर रहे बागेश्वर नगर के लिए काफी अहम है। योजना के वितरण टैंक का मामला वन भूमि में फंसने के कारण योजना का काम पूरा होने में अभी काफी समय लगने की संभावना है।
3.7 एमएलडी की मंडलसेरा पंपिंग पेयजल योजना को वर्ष 2019-20 में मंजूरी मिली। ग्यारह करोड़ इक्कीस लाख लागत की योजना का काम मार्च 2022 में पूरा हो जाना चाहिए था लेकिन स्टोरेज टैंक की भूमि वन मुक्त नहीं होने से काम समय पर पूरा नहीं हो पाया। दिवंगत मंत्री बागेश्वर के विधायक चंदन राम दास के प्रयासों से फरवरी में स्टोरेज टैंक के लिए मंडलसेरा में सात नाली निजी जमीन खरीदी गई।
स्टोरेज टैंक के लिए भूमि समतलीकरण का कार्य चल रहा है। स्टोरेज टैंक का मसला हल हुआ तो वितरण टैंक की समस्या खड़ी हो गई। वितरण टैंक के लिए छतीना में जमीन चयनित की गई है। चयनित जमीन वन भूमि होने के कारण टैंक निर्माण का मार्ग प्रशस्त नहीं हो पा रहा है। वन भूमि हस्तातंरण का प्रस्ताव केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय के नोडल में लंबित है। योजना के अन्य काम पूरे हो गए हैं।
विज्ञापन
करीब 30 हजार आबादी वाले बागेश्वर नगर को हर रोज 5.5 एमएलडी पानी की जरूरत है। जखेड़ा, मंडलसेरा प्रथम योजना के साथ अन्य योजनाओं से केवल तीन एमएलडी पानी मिल पाता है। ढाई एमएलडी पानी की कमी है। 3.7 एमएलडी की मंडलसेरा पंपिंग पेयजल योजना बन जाती तो नगर का का जल संकट दूर हो जाता।
दो नदियों वाले नगर में वर्षभर जल संकट
बागेश्वर। सरयू और गोमती नदी के तट पर बसे बागेश्वर नगर में वर्षभर जल संकट बना रहता है। पानी की कमी के कारण मंडलसेरा के कई इलाकों के साथ तहसील रोड, मजियाखेत, कफलखेत, सैंज क्षेत्र में एक दिन छोड़कर पानी दिया जाता है। जल संस्थान पानी की कमी वाले सड़क से सटे इलाकों में टैंकरों से भी पानी की आपूर्ति करता है। लोग पानी की कमी दूर करने के लिए प्राकृतिक जलधारों और हैंडपंप पर निर्भर रहते हैं। संवाद
वितरण टैंक का प्रस्ताव भारत सरकार के नोडल को भेजा गया है। वन भूमि निस्तारित होते ही टैंक निर्माण का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
वीके रवि ईई पेयजल निगम बागेश्वर