{"_id":"649dc3bd87821268310b0706","slug":"people-face-problems-bageshwar-news-c-8-1-178453-2023-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: 10 साल बाद भी हेल्थ एवं वेलनेस सेंटर में बिजली नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: 10 साल बाद भी हेल्थ एवं वेलनेस सेंटर में बिजली नहीं
Thu, 29 Jun 2023 11:17 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Thu, 29 Jun 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। होराली में बने हेल्थ एवं वेलनेस सेंटर में निर्माण के 10 साल बाद भी बिजली का कनेक्शन नहीं लगा है। बिजली नहीं होने से कर्मचारियों और मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने जल्द सेंटर में बिजली संयोजन लगाने की मांग की है।
ग्रामीण क्षेत्रों की स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने के लिए सरकार ने जगह-जगह हेल्थ एवं वेलनेस सेंटर खोले हैं। इन सेंटर में लोगों की स्वास्थ्य जांच, टीकाकरण आदि कार्य किए जाते हैं। होराली में वर्ष 2012-13 में हेल्थ एवं वेलनेस सेंटर का निर्माण किया गया था। सेंटर में कामकाज तो चल रहा है लेकिन बिजली संयोजन अब तक नहीं हुआ है। होराली गांव की पूर्व ग्राम प्रधान तारा बिष्ट ने बताया कि सेंटर में बिजली कनेक्शन देने की मांग के लिए स्वास्थ्य विभाग और बिजली विभाग को पत्र लिखा गया लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हो पाई है।
उन्होंने बताया कि सेंटर से करीब 800 मीटर की दूरी पर बिजली का पोल है। कनेक्शन के लिए नए पोल भी लगाने पड़ सकते हैं। ग्रामीणों ने जल्द सेंटर को बिजली कनेक्शन देने की मांग की है। सीएचसी कपकोट के प्रभारी डॉ. जीतेश कुमार ने बताया कि पूर्व में ऊर्जा निगम को आवेदन पत्र दिया था। अब दोबारा आवेदन पत्र देकर जल्द बिजली कनेक्शन देने की मांग की गई है।