{"_id":"64f6203a39e65ee1c20c4b86","slug":"people-face-problems-bageshwar-news-c-321-1-shld1012-228-2023-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: भकुनखोला और टीट बाजार में नियमित पेयजल की आपूर्ति नहीं होने से लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: भकुनखोला और टीट बाजार में नियमित पेयजल की आपूर्ति नहीं होने से लोग परेशान
Mon, 04 Sep 2023 11:51 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Mon, 04 Sep 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। भकुनखोला और टीट बाजार में पेयजल की नियमित आपूर्ति नहीं होने से वार्ड के वाशिंदे परेशान हैं। पेयजल संकट का सामना कर रहे वार्ड के लोगों ने पेयजल निगम से नियमित पेयजल की आपूर्ति करने की मांग की है।
भकुनखोला वार्ड भकुनखोला और टीट बाजार कस्बे में इस बीच गरुड़ पंपिंग योजना से नियमित पेयजल की आपूर्ति नहीं हो रही है। पेयजल संकट के दौर से गुजर रहे वार्ड के वाशिंदों का कहना है कि नियमित पेयजल की आपूर्ति करने के संबंध में कई बार पेयजल निगम के अभियंताओं को लिखित और मौखिक रूप से अवगत करा दिया है। भकुनखोला के पूर्व प्रधान दयाल गिरी ने बताया कि पेयजल संयोजन से नियमित पानी की आपूर्ति करने के संबंध में कई बार विभाग के अभियंताओं से कह दिया है। उन्होंने बताया कि नदी में पर्याप्त पानी होने के बावजूद भकुनखोला वार्ड में नियमित आपूर्ति नहीं हो रही है। संवाद