{"_id":"64cfe4bf8d59168481000854","slug":"people-face-problems-bageshwar-news-c-321-1-shld1012-151-2023-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: गरुड़ कपकोटी मार्ग पर बारिश से बने गड्ढों को श्रमदान कर भरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: गरुड़ कपकोटी मार्ग पर बारिश से बने गड्ढों को श्रमदान कर भरा
Sun, 06 Aug 2023 11:51 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Sun, 06 Aug 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गरुड़ (बागेश्वर)। गरुड़ माल्दे कपकोटी मोटर मार्ग पर बारिश से जगह-जगह पर बने गड्ढों को भरने के संबंध में स्थानीय लोगों ने लोनिवि से कई बार कहा। लोनिवि ने जब स्थानीय लोगों की मांग को गंभीरता से नहीं लिया तो स्थानीय लोगों ने रविवार को श्रमदान कर गड्ढों को खुद भर दिया।
बारिश से गरुड़ माल्दे कपकोटी मार्ग पर जगह-जगह पर गड्ढे बन गए हैं। गड्ढों में बारिश का पानी भर गया है जिससे सड़क पर पैदल चलने वालों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। नौघर वार्ड के लोगों ने लोनिवि से गड्ढों को भरने के संबंध में कई बार लोनिवि के जेई और ईई से कहा। विभाग ने वार्ड के लोगों की मांग को गंभीरता से नहीं लिया। रविवार को शिक्षक दलीप भाकुनी, मिंकू अल्मिया, पप्पू अल्मिया, दरवाल सिंह, लंक्की गंगोला ने सड़क पर बने गड्ढों को मिटटी, पत्थर और बालू से भरा। संवाद