{"_id":"64cfe7cc4a419c55af08ade4","slug":"people-face-problems-bageshwar-news-c-319-1-shld1008-95-2023-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: अमस्यारी में पहाड़ी से मकान पर गिरा पत्थर, क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: अमस्यारी में पहाड़ी से मकान पर गिरा पत्थर, क्षतिग्रस्त
Mon, 07 Aug 2023 12:04 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Mon, 07 Aug 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। अमस्यारी गांव में बारिश के चलते बीते शनिवार को पहाड़ी से एक बड़ा पत्थर छिटक कर गांव में जा गिरा। इससे दिनेश नाथ और गंगा गिरी के मकानों को काफी नुकसान हुआ है।
पत्थर पहले दिनेश नाथ के मकान की छत में गिरा। हादसे में मकान का आगे का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। बाद में पत्थर गंगा गिरी के मकान के पिछले हिस्से से टकराया और कमरे की दीवार को नुकसान पहुंचा है। घटना के समय घर में किसी के न होने से बड़ा हादसा बच गया। पटवारी नितिन चौधरी ने मौका मुआयना किया। प्रधान देवेंद्र सिंह ने प्रभावित परिवार को मुआवजा दिए जाने की मांग की है। संवाद