{"_id":"64cfe7894ae321d07d02a444","slug":"people-face-problems-bageshwar-news-c-319-1-shld1008-92-2023-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: असम राइफल्स के पूर्व सैनिकों की एक कमांड में रखने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: असम राइफल्स के पूर्व सैनिकों की एक कमांड में रखने की मांग
Mon, 07 Aug 2023 12:03 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Mon, 07 Aug 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। शिव पार्वती सदन में आयोजित असम राइफल्स के जिला स्तरीय समस्या निवारण सम्मेलन में पूर्व सैनिकों ने दोहरी कमांड को खत्म कर सिर्फ एक कमांड रक्षा मंत्रालय के अधीन रखने की मांग की।
आसाम राइफल्स पूर्व सैनिक कल्याण संगठन की ओर से आयोजित सम्मेलन में वक्ताओं ने कहा कि जरूरत पड़ने पर पूर्व सैनिक आज भी देश के अंदर व सीमाओं पर अपनी सेवाएं देने के लिए तत्पर हैं। इस मौके पर पूर्व सैनिकों व वीरांगनाओं की समस्याओं को सुनने के साथ ही उनका मौके पर समाधान किया गया। कार्यक्रम में बोलते हुए मुख्य अतिथि असम राइफल्स के सेवानिवृत्त कमांडेंट रामसिंह नगरकोटी ने कहा कि असम राइफल्स को गृह व रक्षा मंत्रालय दो कंमांडों के अधीन रखा गया है जो गलत है। इससे समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं। उन्होंने कहा कि असम राइफल्स को आर्मी की तरह सिर्फ रक्षा मंत्रीलय के ही अधीन रखा जाना चाहिए।
सम्मेलन में वक्ताओं ने कहा कि असम राइफल्स के पूर्व सैनिक सेवानिवृत्ति के बावजूद आदेश मिलने पर दुश्मन व उग्रवादियों को खत्म करने के लिए सेवा देने के लिए तैयार हैं। उच्च पद पर बैठे लोगों को उनका दर्द भी समझना चाहिए।इस मौके पर पूर्व सैनिकाें और वीरांगनाओं के साथ उनके बच्चों को मिलने वाली सुविधाओं और अनुदान आदि की जानकारी दी।
विज्ञापन
पूर्व सैनिकों और वीरांगनाओं के कागजात आदि की जांच के साथ समस्याओं का मौके पर समाधान किया गया। संगठन की टीम देर रात तक लोगों की कागजात संबंधी समस्याओं का समाधान करने में जुटी रही। इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक मोहन सिंह नेगी, बिशन सिंह, नंदन सिंह, मोहन तिवारी, मोहन राम,गंगासिंह, गोपाल दत्त, हरपाल मेहता, सुरेश राम आर्य, मानसिंह, पार्वती देवी, धर्मा देवी, मोहनी देवी सहित अल्मोड़ा व चमोली जिले के तमाम पूर्व सैनिक मौजूद थे।