फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   People face problems.

Bageshwar News: 50 रुपये का आधार, किराया तीन सौ के पार

Mon, 07 Aug 2023 12:04 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Mon, 07 Aug 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
People face problems.
अल्मोड़ा। जिले के लमगड़ा तहसील मुख्यालय में आधार सेवा केंद्र नहीं होने से लोग परेशान हैं। उन्हें आधार बनाने, गलतियों में सुधार के लिए 35 से 40 किमी दूर जिला मुख्यालय की दौड़ लगानी पड़ रही है। ऐसे में 50 रुपये का आधार बनाने के लिए किराए में 300 रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन


लमगड़ा तहसील के ठाट, कपकोट, गौली महर, धूरा संग्रौली, तिवारी जाख, रणाऊं, कनरा, छड़ौजा, गौजानी समेत विभिन्न गांवों की 20 हजार से अधिक आबादी के लिए आधार बनाना और इसमें सुधार करना किसी चुनौती से कम नहीं है। भले ही आधार को हर जगह अनिवार्य कर दिया है। लेकिन लमगड़ा तहसील में आधार केंद्र नहीं खोला गया जो यहां के लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गया है।
विज्ञापन

क्षेत्र में आधार सेवा केंद्र न होने से लोगों को 35 से 40 किमी की दूरी तय कर जिला मुख्यालय की दौड़ लगाते हुए आधार केंद्रों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। हालात यह हैं कि महज 50 रुपये के आधार में उनके किराए में 300 रुपये खर्च हो रहे हैं। कई बार एक दिन में आधार बनाने की प्रकिया पूरी न होने पर उन्हें या तो दोगुना किराया चुकाना पड़ रहा है या फिर होटलों में ऊंचा किराया चुकाकर ठहरना पड़ रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन




बच्चे, बुजुर्ग अधिक परेशान

अल्मोड़ा। छोटे बच्चों और बुजुर्गों को जिला मुख्यालय पहुंचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। परिजनों को भी उनके साथ आवाजाही करनी पड़ रही है। ऐसे में उन्हें खासा आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है।



बोले लोग

आधार कार्ड बनाने या संशोधन के लिए जिला मुख्यालय की दौड़ लगानी पड़ रही है। ऐसे में धन के साथ समय भी बर्बाद हो रहा है। - जगदीश सिंह रावत, लमगड़ा।
-

लमगड़ा में आधार सेवा केंद्र शीघ्र खोला जाना चाहिए। अल्मोड़ा आने जाने में 300 रुपये खर्च हो रहे हैं। इसके बावजूद भी कई बार बैरंग लौटना पड़ रहा है। - गिरीश नगरकोटी, लमगड़ा।


मेरी नई तैनाती है। मामले की जानकारी लेकर स्थानीय स्तर पर आधार केंद्र खोलने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। - दीवान सिंह सलाल, प्रभारी तहसीलदार, लमगड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed