फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   People face problems.

Bageshwar News: बारिश से टूटी सड़कों की कमर, विभाग की कोशिश भी बेअसर

Sat, 12 Aug 2023 11:30 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Sat, 12 Aug 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
People face problems.
बागेश्वर। मानसूनी बारिश के चलते भूस्खलन और मलबा गिरने से बंद सात सड़कों पर यातायात अब तक सुचारु नहीं हो सका है। वहीं पंद्रहपाली-छौना सड़क पर पहाड़ी दरकने से यातायात बाधित हो गया है। सड़कों के बंद होने से पांच हजार से अधिक की आबादी को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जिले में मानसूनी का बारिश का दौर जारी है। कपकोट विकासखंड क्षेत्र में शुक्रवार रात को 18 मिमी बारिश हुई, हालांकि जिले के अन्य क्षेत्रों में मौसम सामान्य है। वहीं मानसूनी बारिश के दौरान भारी मात्रा में मलबा गिरने से भानी-हरसिंग्याबगड़ सड़क दो अगस्त से बंद है। कठपुड़ियाछीना-नायलमाफी सड़क 26 अगस्त से, अनर्सा-सन मोटर मार्ग आठ अगस्त से, काफलीकमेड़ा सड़क चार जुलाई से, बड़ेत सड़क 29 जुलाई से बंद हैं।
विज्ञापन

सनेती और भयूं-गडेरा मोटर मार्ग पर रात को हुई बारिश के बाद से यातायात ठप हो गया है। वहीं शनिवार की सुबह पंद्रहपाली-छौना मोटर मार्ग पर भूस्खलन के कारण यातायात ठप हो गया। ग्रामीणों को आवाजाही में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने कहा कि बंद सड़कों को खोलने का काम चल रहा है। जल्द सभी सड़कों पर यातायात सुचारु करा दिया जाएगा।



मकान की छत गिरन से मां-बेटी घायल
गरुड़ (बागेश्वर)। नगर पंचायत क्षेत्र के भकुनखोला वार्ड में एक मकान की छत गिरने से मां-बेटी घायल हो गईं। प्राथमिक उपचार के बाद डाॅक्टरों ने गंभीर रूप से घायल महिला को हायर सेंटर रेफर कर दिया है।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात भकुनखोला वार्ड में सावित्री देवी के मकान की छत एकाएक गिर गई। छत गिरने के दौरान दौरान सावित्री देवी और उनकी बेटी सरिता सो रही थीं। छत गिरने से दोनों को चोट आई है। घायलों ने मदद के लिए आवाज लगाई जिस पर पड़ोसी मौके पर पहुंचे। घायलों को मोहन सिंह मेहता सीएचसी बैजनाथ उपचार के ले गए जहां डाॅक्टर ने दोनों का प्राथमिक उपचार किया। घायल सावित्री देवी को हायर सेंटर रेफर कर दिया। घटना की सूचना पर नायब तहसीलदार तितिक्षा जोशी और राजस्व पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे। भकुनखोला के पूर्व बीडीसी सदस्य बसंत नेगी और एडवोकेट जेसी आर्या मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रशासन से घायलों को शीघ्र आर्थिक सहायता देने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed