फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   People face problems.

Bageshwar News: आपदा प्रबंधन के लिए पहली बार तैनात हुई एनडीआरएफ

Sat, 01 Jul 2023 11:56 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Sat, 01 Jul 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
People face problems.
बागेश्वर। आपदा की दृष्टि से संवेदनशील जिले में आपदा प्रबंधन के लिए पहली बार एनडीआरएफ की टीम तैनात की गई है। 40 सदस्यीय टीम कपकोट पहुंच चुकी है। मानसून काल के दौरान टीम जिले में तैनात रहेगी।
विज्ञापन

कपकोट के केदारेश्वर मैदान में पहुंचे एनडीआरएफ के जवानों से मिलकर सुरेश गढ़िया मिले। उन्होंने जवानों के ठहरने, भोजन व्यवस्था और कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। संबंधित अधिकारियों से जवानों को उचित सुविधाएं देने के लिए कहा। विधायक गढ़िया ने कहा कि कपकोट में हर साल मानसून काल में दिक्कत बढ़ जाती है। सीएम पुष्कर सिंह धामी से इस बारे में बात हुई थी। उन्होंने दुर्गम क्षेत्र की समस्याओं को समझा और मानसून काल के लिए एनडीआरएफ कैंप की स्थापना की जिसके लिए क्षेत्र की जनता उनकी आभारी रहेगी।
विज्ञापन

कहा कि अब आपदा से निपटने के लिए एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस, फायर सर्विस और आपदा प्रबंधन की मजबूत टीम तैयार है। प्रशासन भी मानसून काल के लिए सजग है। सामूहिक प्रयास और एकजुटता से आपदा के दौरान होने वाले नुकसान को कम करने में मदद मिलेगी। इस मौके पर निरीक्षक सुधांशु जोशी, एसआई संदीप नेगी, वरिष्ठ आरक्षी सुमन पैन्यूली, महावीर सिंह, आकाश सिंह, थानाध्यक्ष कैलाश सिंह बिष्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed