फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   People face problems.

Bageshwar News: खरही की आठ ग्राम पंचायतों को असों जिपं सीट में मिलाने की मांग

Sat, 15 Jul 2023 11:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Sat, 15 Jul 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
People face problems.
बागेश्वर। जन संघर्ष समिति कठपुडि़याछीना की मासिक बैठक में क्षेत्र की कई समस्याओं पर चर्चा की गई। समिति के पदाधिकारियों ने खरही क्षेत्र के आठ ग्राम पंचायतों को फिर से जिला पंचायत सीट असों में शामिल किए जाने की मांग की। पूर्व में इन ग्राम पंचायतों को जेठाई जिपं सीट में मिला दिया गया था।
विज्ञापन


शनिवार को आयोजित बैठक की अध्यक्षता संघर्ष समिति के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह रावत ने की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के गांवों को नजदीकी जिला पंचायत सीट की बजाय दूरस्थ जिला पंचायत सीट जेठाई में शामिल किया गया है। लोगों की सुविधा का ध्यान रखा जाना चाहिए। समिति के सदस्यों ने मन्याछीना-लोब-भटगाड़ मार्ग के सर्वे में आंशिक परिवर्तन कर सुतरगांव के कसनौला तोक को जोड़ने, कठपुड़ियाछीना बाजार के लिए जल्द सोलर हैंडपंप स्वीकृत कराने और कठपुड़ियाछीना को ब्लॉक का दर्जा देने की मांग की।
विज्ञापन

समिति ने रैखोली गांव के प्रोफेसर डीएस रावत के कुमाऊं विवि का कुलपति बनने पर खुशी जताई और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संचालन सचिव महेश चंद्र मिश्रा ने किया। इस मौके पर मनोज पंत, एनके मिश्रा, देवीदत्त मिश्रा, खीम सिंह नेगी, प्रेम राम, शंभू दत्त मिश्रा, अशोक बिष्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed