{"_id":"652ed242d1193c1df3030ce7","slug":"people-face-problems-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-2082-2023-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: कलाग गांव में दो दिन से गुल बिजली, 20 परिवार प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: कलाग गांव में दो दिन से गुल बिजली, 20 परिवार प्रभावित
Tue, 17 Oct 2023 11:58 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Tue, 17 Oct 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। कपकोट के कलाग गांव में दो दिन से बिजली गुल है। गांव में रहने वाले 20 परिवारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने विभाग से जल्द बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की। कलाग गांव की ग्राम प्रधान सरस्वती देवी ने बताया कि 15 अक्तूबर को बिजली गुल हो गई थी। इसके बाद से अब तक आपूर्ति सुचारु नहीं हो सकी है।
बताया कि गांव जंगल से सटा हुआ है। बिजली नहीं होने से रात के समय हिंसक जानवर आबादी की ओर धमक जाते हैं। बिजली नहीं होने से लोगों के रोजमर्रा के कामकाज पर भी असर पड़ रहा है। सोमवार शाम को तेज हवाएं चलने से पूरे कपकोट क्षेत्र में भी एक घंटे से अधिक समय तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। यूपीसीएल के एसडीओ एसएस भंडारी ने बताया कि मौसम खराब होने से गांव की लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी। इसकी मरम्मत का काम चल रहा है। अन्य स्थानों पर आई खराबी को दूर कर दिया गया है। कलाग गांव में जल्द बिजली आपूर्ति सुचारु करा दी जाएगी। संवाद