{"_id":"6658c94979ecd350b40470f4","slug":"people-face-problems-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-106901-2024-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: छह किमी पैदल चल सड़क तक पहुंचते हैं हांप्टी कापड़ी के लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: छह किमी पैदल चल सड़क तक पहुंचते हैं हांप्टी कापड़ी के लोग
Fri, 31 May 2024 12:15 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Fri, 31 May 2024 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। कपकोट का हांप्टी कापड़ी गांव में यातायात सुविधा नहीं मिल रही है। ग्रामीणों को मार्ग तक पहुंचने के लिए छह किमी की दूरी पैदल तय करनी पड़ती है। कई बार ग्रामीण सड़क से जोड़ने की मांग कर चुके हैं। इसके बावजूद समस्या का समाधान जस की तस है।
हांप्टी कापड़ी गांव में करीब 85 परिवार निवास करते हैं। गांव के लिए खड़क बैंड से गांव के लिए सड़क स्वीकृत है लेकिन अब तक निर्माण कार्य नहीं हो सका है। सड़क नहीं होने से बीमार और गर्भवती महिलाओं को डोली पर सड़क तक लाना पड़ता है। गांव से प्राथमिक और जूनियर हाईस्कूल की पढ़ाई के लिए विद्यार्थियों को भी छह किमी की दूरी तय कर बिरुवाबिनौला जाना पड़ता है। ग्रामीण यशपाल सिंह, मेहरवान सिंह, नरेंद्र सिंह, बलवंत सिंह, हर सिंह आदि ने बताया कि सड़क की मांग के लिए ग्रामीणों ने इस साल के लोकसभा चुनाव के बहिष्कार की चेतावनी दी थी हालांकि प्रशासन के मनाने पर ग्रामीणों ने मतदान किया। कहा कि अगर जल्द सड़क का निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ तो ग्रामीणों को आंदोलन करना पड़ेगा। लोनिवि के जेई प्रेम बुदियाल ने बताया कि वन विभाग से पेड़ों की गिनती की रिपोर्ट आनी है। रिपोर्ट मिलने के बाद फाइल तैयार की जाएगी।