{"_id":"64ce8feaaeffb60b920d85c4","slug":"people-face-problems-bageshwar-news-c-231-1-shld1004-732-2023-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: जीतनगर-मंडलसेरा की महिलाओं ने किया कलक्ट्रेट में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: जीतनगर-मंडलसेरा की महिलाओं ने किया कलक्ट्रेट में प्रदर्शन
Sat, 05 Aug 2023 11:37 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Sat, 05 Aug 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। बारिश का पानी घरों में घुसने से नाराज मंडलसेरा और जीतनगर की महिलाओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। महिलाओं ने डीएम को ज्ञापन देकर कुंथी गधेरे के पानी की निकासी का उचित प्रबंध करवाने की मांग की।
बीते शुक्रवार को भारी बारिश के बाद कुंथी गधेरा उफान पर आ गया था। गधेरे का पानी बहता हुआ लोगों के घर में घुस गया। मंडलसेरा कैंटीन के आगे के मकान, बनखोला, विवेकानंद विद्या मंदिर के पास और जीतनगर के कई घर और रास्ते जलमग्न हो गए थे। पानी घर में घुसने से नाराज लोगों ने सड़क पर करीब छह घंटे तक हंगामा किया। प्रशासन ने मौके पर जाकर मामले को शांत करवाया लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पाया है।
डीएम को ज्ञापन देने गई महिलाओं ने कहा कि हर साल बारिश के दौरान गधेरे का पानी परेशानी का कारण बन जाता है। इस दौरान घरों में पानी और मलबा भरने से लोगों की समस्या बढ़ जाती है। कहा कि गधेरे का नदी तक मिलान होना जरूरी है। ऐसा नहीं होने पर भविष्य में संकट अधिक गहरा सकता है। महिलाओं ने समस्या का ठोस निदान नहीं निकलने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी। इस मौके पर सभासद रूपा देवी, मीना कार्की, गरिमा मनराल, रेखा मेहता, मुन्नी गोस्वामी, भागीरथी देवी, पार्वती देवी, ललिता गोस्वामी, जानकी चौबे, बीना वर्मा आदि मौजूद रहे।