फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   People face problems.

Bageshwar News: कौसानी में रात में दो डिग्री माइनस जा रहा तापमान

Tue, 26 Dec 2023 11:33 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Tue, 26 Dec 2023 11:33 PM IST
विज्ञापन
People face problems.
बागेश्वर/कपकोट/कौसानी। जिला मुख्यालय के साथ कपकोट में सुबह घना कोहरा लग रहा है। कोहरे के छंटने तक कड़ाके की ठंड पड़ रही है। रात में गिर रहे पाले से सुबह-शाम ठंड में इजाफा हो गया है। कौसानी में रात को तापमान दो डिग्री माइनस तक चला जा रहा है। मंगलवार को बागेश्वर का अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस था।
विज्ञापन

रोज बागेश्वर, कपकोट, भराड़ी और नदी-घाटी वाले इलाकों में कोहरा लग रहा है। कोहरे के कारण धूप देर से खिल रही है। जिला मुख्यालय के साथ ही कपकोट क्षेत्र में सुबह नौ बजे बाद धूप के दीदार हो रहे हैं। कोहरे के कारण सुबह नौ बजे तक ठंड पड़ रही है। रात में पाला गिर रहा है जिससे सुबह और शाम ठंड बढ़ गई है। जिला मुख्यालय के कुछ इलाकों में नगरपालिका शाम को अलाव जला रही है। कपकोट में अलाव जलाने की शुरूआत नहीं हुई है। लोगों ने अलाव जलाने की मांग की है। मंगलवार को आसमान में हल्के बादल छाए रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed