{"_id":"6589c70058b7dd13d309a96a","slug":"people-face-problems-bageshwar-news-c-231-1-shld1004-3319-2023-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: जिले के पांच प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में चिकित्साधिकारी नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: जिले के पांच प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में चिकित्साधिकारी नहीं
Mon, 25 Dec 2023 11:46 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Mon, 25 Dec 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। जिले में ग्रामीण क्षेत्र के अस्पताल भी चिकित्सकों की कमी का सामना कर रहे हैं। जिले के 29 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में से पांच प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चिकित्साधिकारी विहीन है। दो प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के चिकित्साधिकारी पीजी कोर्स कर रहे हैं। एक अस्पताल के चिकित्साधिकारी को अन्यत्र संबद्ध किया गया है। वर्तमान में आठ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में चिकित्सक नहीं हैं।
सीएमओ कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ए टाइप खातीगांव, सानिउडियार, लाहूर, रवाईखाल, फरसाली में चिकित्साधिकारी का पद रिक्त है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ए टाइप खाती और खंतोली में तैनात चिकित्साधिकारी पीजी कोर्स कर रहे हैं। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र काफलीगैर ए टाइप में तैनात चिकित्साधिकारी को अन्यत्र अस्पताल से संबद्ध किया गया है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में डॉक्टरों की कमी से स्वास्थ्य सेवाओं के संचालन में दिक्कत पैदा हो रही है। ग्रामीण क्षेत्र के इन अस्पतालों में लोगों को प्राथमिक चिकित्सा की भी सुविधा नहीं मिल पा रही है।
चिकित्सकों की कमी के बारे में लगातार स्वास्थ्य महानिदेशालय को अवगत कराया जा रहा है। नए चिकित्सक जिले को आवंटित होने पर चिकित्सक विहीन अस्पतालों में तैनात किए जाएंगे।
विज्ञापन
डॉ. डीपी जोशी सीएमओ, बागेश्वर।