{"_id":"656384c645f90e30c60a2ce1","slug":"people-face-problems-bageshwar-news-c-231-1-shld1004-2749-2023-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: रेल लाइन निर्माण की मांग के लिए संघर्ष समिति ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: रेल लाइन निर्माण की मांग के लिए संघर्ष समिति ने किया प्रदर्शन
Sun, 26 Nov 2023 11:17 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Sun, 26 Nov 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। टनकपुर-बागेश्वर रेल मार्ग संघर्ष समिति ने रेल लाइन निर्माण का मार्ग प्रशस्त नहीं होने के विरोध में प्रदर्शन किया। रेल लाइन का सर्वेक्षण होने के बाद भी बजट अवमुक्त न होने पर रोष जताया।
रविवार को संघर्ष समिति की अध्यक्ष नीमा दफौटी के नेतृत्व में तहसील परिसर में एकत्र लोगों ने रेल लाइन निर्माण के लिए नारेबाजी की। संघर्ष समिति की अध्यक्ष दफौटी ने कहा कि वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में पीएम नरेंद्र मोदी की घोषणा के बाद रेल लाइन की ब्राडगेज सर्वे के लिए 28 करोड़ रुपये अवमुक्त किए गए। सर्वेक्षण कार्य पूरा होने की जानकारी मिल रही है। स्वयं सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सर्वेक्षण का कार्य पूरा होने की जानकारी सार्वजनिक की है लेकिन अब तक रेल मार्ग के शिलान्यास का नहीं हो पाया है।
संघर्ष समिति की अध्यक्ष ने कहा कि लोकसभा चुनाव की घोषणा से पूर्व रेल लाइन का शिलान्यास और बजट स्वीकृत करने की कार्यवाही केंद्र सरकार को करनी चाहिए। प्रदेश सरकार को केंद्र सरकार पर दबाव बनाना चाहिए। प्रदर्शन में डॉ. प्रताप सिंह गढ़िया, हयात सिंह मेहता, विक्रम सिंह बंशीधर जोशी, प्रकाश सिंह गढ़िया, सुनीता टम्टा, भावना रावत, सरस्वती धर्मशक्तू सरस्वती गैलाकोटी, चरण सिंह बघरी, पार्वती पांडे, महेंद्र सिंह कोश्यारी, राजेंद्र राम, राजेंद्र सिंह आदि शामिल थे।