फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   People face problems.

दिसंबर तक पूर्ण करें खनिज फाउंडेशन न्यास के सभी कार्य : डीएम

Sat, 21 Oct 2023 01:03 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Sat, 21 Oct 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
People face problems.
बागेश्वर। डीएम अनुराधा पाल ने जिला खनिज फाउंडेशन न्यास से जारी की गई रकम से चल रहे कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं को दिसंबर तक हर हाल में कार्य पूर्ण करने और कार्य की प्रगति रिपोर्ट मय फोटोग्राफ उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिला सभागार में बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीएम पाल ने प्राप्त प्रस्तावों के साथ-साथ शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य जनहित उपयोगी कार्यों के आगणन बनाकर प्रस्तुत करने के लिए कहा। अधिकारियों को लाइब्रेरी, डिग्री कॉलेज के अंदर की सडक, बास्केटबॉल कोर्ट की मरम्मत, हाईटेक सार्वजनिक शौचालय, स्नानागार, तहसील का मीटिंग हॉल, हैंडपंप को सोलर सिस्टम से जोड़ने, बैजनाथ झील में रंगरोगन और मेंटीनेंस समेत अन्य जनता से जुड़े कार्यों के आगणन 31 अक्तूबर तक प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। बैठक में एसडीएम मोनिका, सीईओ जीएस सौन, एसीएमओ डॉ. अनुपमा ह्यांकी समेत समस्त विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


न्यास के 51 में से 12 कार्य पूर्ण
बागेश्वर। खनिज फाउंडेशन न्यास से चालू वित्त वर्ष में 14 कार्यदायी विभागों को 51 कार्य के लिए 4,42,00,000 रुपये आवंटित किए गए थे। इसके सापेक्ष 12 कार्य पूर्ण किए जा चुके हैं। शेष प्रगति पर हैं। खंड कपकोट को 9.02 लाख, मुख्य चिकित्साधिकारी को 55.34 लाख, मुख्य शिक्षा अधिकारी को 35.02 लाख, जल संस्थान को 18.01 लाख, नगर पंचायत गरुड़ को 7.13 लाख, जिला पंचायत को 4.68 लाख, ब्रिडकुल को 1.95 लाख, लोनिवि बागेश्वर को 17.66 लाख, सिंचाई विभाग बागेश्वर को 7.10 लाख, लघु सिंचाई को 4.50 लाख, लोनिवि कपकोट को 68.70 लाख, ग्रामीण निर्माण विभाग को 102.45 लाख और नगर पंचायत कपकोट को 16.50 लाख की धनराशि दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed