फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   People face problems.

Bageshwar News: कपकोट और गरुड़ में बनेगा पिंक शौचालय

Tue, 17 Oct 2023 11:59 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Tue, 17 Oct 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
People face problems.
बागेश्वर। जिला मुख्यालय के साथ कपकोट और गरुड़ तहसील मुख्यालय में महिलाओं के लिए पिंक शौचालय बनाने की कवायद शुरू हो गई है। जिला विकास प्राधिकरण शौचालयों का निर्माण कराएगा। अब तक जिले में कहीं भी पिंक शौचालय नहीं है।
विज्ञापन

करीब चालीस हजार आबादी वाले बागेश्वर नगर में अभी तक आधी आबादी के लिए एक अदद पिंक शौचालय की सुविधा नहीं है। छह माह पहले जिला प्रशासन ने नगर में पिंक शौचालय बनवाने का फैसला लिया था। यह कवायद आज तक परवान नहीं चढ़ी है। नगर में अलग से शौचालय की व्यवस्था नहीं होने से महिलाओं को समस्याओं का सामना करना पड़ता है। देसी-विदेशी सैलानियों को भी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। पिंक शौचालयों की जरूरत लंबे समय से महसूस की जा रही है।
विज्ञापन

पिंक शौचालय के लिए जिला मुख्यालय में स्थान का चयन कर लिया गया है। कपकोट और गरुड़ में भी पिंक शौचालय बनाने की तैयारी जिला प्रशासन कर रहा है।



बागेश्वर नगर में भराड़ी टैक्सी स्डैंड के पास पिंक शौचालय के लिए जगह चयनित कर ली गई है। गरुड़ और कपकोट में पिंक शौचालय के लिए जगह तलाशी जा रही है। जिला विकास प्राधिकरण के माध्यम से पिंक शौचालयों का निर्माण कराया जाएगा। हाल में कुमाऊं आयुक्त ने भी इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनुराधा पाल, डीएम बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed